Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पहला सिकस लाइन फ्लाई ओवर पूरी तरह तैयार,आज दोड़ी गाड़ियां

navaniya bridgeउदयपुर (ARlive news)। उदयपुर जिले में सिक्स लाइन का निर्माण कार्य कर रही कम्पनी टाटा प्रोजेक्ट व रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा निर्माण किए गए जिले के पहले नवानिया फ्लाई ओवर पर सोमवार को अधिकारियोंं की मौजूदगी में यातायात शुरू करवाया गया।

कम्पनी के लाइजिंग मैनेजर राकेश कपूर ने बताया कि उदयपुर से चितौड़गढ़ नेशनल हाइवे 76 पर सिक्स लाइन का निर्माण कार्य कर रही कम्पनियो द्वारा नवानिया स्थित पहले फ्लाईओवर पर यातायात को सुव्यवस्थित सुचारू करवाया गया। इससे पूर्व प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर अलोक पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश कुमार, मोहंती, शशिकांत, नागमणि, मुकेश कुमार, बालाजी इंटरप्राइजेज के सत्यनारायण आमेटा के सांनिध्य में फ्लाईओवर पर नारियल धूपबत्ती से विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अधिकारियोंं द्वारा फ्लाईओवर सड़क सेम्पल टेस्ट व अन्य परीक्षण किया गया। इसके कुछ देर बाद फ्लाईओवर से वाहनों को हरी झंडी देकर पहली बार यातायात शुरू करवाया गया।

Exit mobile version