Site iconSite icon AR Live News

परिवार गांव गया था, तो चोरों ने घर पर धाबा बोला : लाखों के जेवर-नकदी चोरी

उदयपुर,(ARlive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के नाकोड़ा नगर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र वगत सिंह राणावत परिवार के साथ एक दिन के लिए गांव गए थे, पीछे से चोरों ने घर पर धाबा बोल दिया। चोरों ने घर की एक-एक अलमारी खंगाली और लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए।

महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 फरवरी को गांव गए थे और 24 फरवरी की शाम लौटे थे। 24 फरवरी को घर आए तो ताले टूटे थे और सामान, कपड़े बिखरे मिले। सामान चेक किया तो 23 हजार रूपए नगद, सोने की 3 अंगूठी, पांच लौंग, एक रकड़ी, कान की 3 जोड़ी झुमकियां, गले का नैकलेस, दो जोड़ी पायजेब और चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर प्रार्थी से रिपोर्ट ली।

Exit mobile version