Site iconSite icon AR Live News

पीओके में हवाई हमले के बाद चूरू पहुंचे मोदी ने दिया नया नारा..”मोदी है तो मुमकिन है”

नई दिल्ली,(ARlive news)। पुलवामा हमले के जवाब में मंगलवार तड़के वायु सेना के पीओके में जाकर आतंकी संगठन के ठिकाने ध्वस्त करने के बाद चूरू में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा देश सुरक्षित हाथों में हैं। देश से सर्पोपरी कुछ नहीं है। देश को कभी झुकने नहीं देंगे।

मोदी ने देश के लिए शहीद हुए जवानों को नमन किया और भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि देश सुरक्षित हाथों में है। मोदी ने चुनावी रैली  मे नया नारा देते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है”

मोदी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान के किसानों को लाभ नहीं मिलने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा देश को मजबूत सरकार की जरूरत है, ताकि देश नई उंचाईयो को छू सके और हमें भरोसा है कि आप हमें पूरी मजबूती के साथ मौका देंगे। सरकार आज जो भी देश के लिए कर सकी, वह सब कुछ आपके सहयोग से हो पाया है।

Exit mobile version