Site icon AR Live News

इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल में आज देशभक्ति गीतों से दी जाएगी श्रद्धांजलि : पूर्व तय प्रस्तुतियां निरस्त

उदयपुर,(ARlive news)। लेकसिटी में आज से तीन दिन के लिए शुरू होने वाले इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल के पहले दिन के सभी प्रस्तुतियां निरस्त कर दी गई है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने स्वरूप उदयपुर जिला प्रशासन ने इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर आनंदी ने बताया कि शाम 7 बजे गांधी ग्रांउड में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद देश-विेदेश के कलाकारों की पूर्व तय प्रस्तुतियों के बजाए 45 मिनट की देश भक्ति गीतों या शोक व्यक्त करने वाली धुनों पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। प्रशासन ने पहले दिन इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिल में होने वाली सभी प्रस्तुतियों को निरस्त कर दिया है। हालां कि शनिवार और रविवार को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुरूप ही प्रस्तुतियां होंगी।

Exit mobile version