Site iconSite icon AR Live News

एमपी के राजगढ़ से आकर उदयपुर की शादियों में ये युवती-युवक कर रहे वारदातें

शादियो से नगदी और जेवर से भरा पर्स चोरी करने वाले पकड़े गए। 

उदयपुर,(ARlive news)। सुखेर पुलिस ने मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोहों के बीच से वर-वधु पक्ष के रूपयों के लिफाफों और जेवर से भरे बैग को चोरी करने वाले गिरोह के एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 7 फरवरी को विंटेज मैरिज गार्डन से न्यू भूपालपुरा के दिव्य ज्योति अपार्टमेंट निवासी रमेश लोढ़ा के पुत्र के शादी के रिसेप्शन से व्यवहार में आए लिफाफों से भरा बैग चोरी किया था।

एसपी कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि मध्यप्रदेश के राजगढ में गुलखेडी जाटखेडी निवासी राज उर्फ राजकुमार(20) पिता प्रहलादसिह सांसी और लक्ष्मी(30 ) पत्नी एरुडा सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले दिनों हुई अन्य वारदातों में भी पूछताछ जारी है। ये आरोपी वारदात के लिए एमपी से आते हैं और अक्सर वारदात के बाद उदयपुर से फरार हो जाते हैं।

महिला से पर्स लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

दो दिन पहले सेलिब्रेशन मॉल के पीछे रोड पर महिला के साथ हुई पर्स लूट मामले में भी पुलिस ने आरोपी आजाद नगर, सेक्टर 3 निवासी अर्जुन पुत्र भैरूलाल को गिरफ्तार किया है। चमनपुरा, भूपालपुरा निवासी अदिती पत्नी अभिषेक गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वे 9 फरवरी की रात को मैं भाई की शादी के आशीर्वाद समारोह में जा रही थी। मॉल के पीछे कहीं नेकलेस गिर जाने से मैं उसे रोड पर ढूंढ रही थी, इसी दौरान बदमाश आया और झपट्टा मारकर पर्स लूट ले गया था।

Exit mobile version