Site icon AR Live News

अवैध बंदूकें लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार : कुख्यात हथियार तस्कर ने खरीदे थे हथियार

उदयपुर,(ARlive news)। जिला पुलिस ने सेवाश्रम चौराहे के पास दबिश देकर एक बदमाश से टोपीदार बंदूक और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की है। आरोपी ने यह हथियार चार साल पहले हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए कुख्यात तस्कर अजमेर के जुबेर से खरीदी थी, यह वही जुबेर है, जिसने उदयपुर में बड़ी संख्या में लोगों को अवैध हथियार फर्जी लाइसेंस पर उपलब्ध करवाए थे और दो साल पहले एटीएस की कार्यवाही में यह पकड़ा गया था और अभी भी जेल में ही है।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि टोपीदार बंदूक और 12 बोर की बंदूक के साथ गोसियां कॉलोनी निवासी तनवीर पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ये हथियार चार साल पहले अजमेर के उस्मान अली और जुबेर खान से 40 हजार रूपए में खरीदी थी। तब से यह हथियार उसी के पास है। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिह, सुखदेव सिह, कांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार, अनिल पुनिया, सलीम खान की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version