Site iconSite icon AR Live News

प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अहीर रेजिमेंट की मांग की : अहीर स्वाभिमान यात्रा भीण्डर पहुंची

भींडर/उदयपुर,(ARlive news)। अहीर स्वाभिमान यात्रा पर भालका तीर्थ सोमनाथ गुजरात से आरंभ हुई,  जिसका रविवार को नेशनल हाईवें भटेवर स्थित होटल कृष्णराज पर अखिल भारतीय अहीर महासभा उदयपुर द्वारा स्वागत किया गया। समाज के  स्वजाती बंधुओं का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। यात्रा को  रैली के रूप में भींडर रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। वहां समाज के राधा कृष्ण मंदिर मैं आम सभा हुई, जिस में समाजजनों ने भाग लिया।

सवलाराम  अहीर और प्रदीप भाई अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि रेजांगला की लड़ाई में अपने 120 अहीर भाइयो ने प्राण न्यौंछावर कर चीन के 700 सैनिकों को चौकी पर कब्जा नहीं करने दिया था। आज भी रेवाड़ी में अहीर धाम बना हुआ है जहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है पहले हमारी अहीर रेजिमेंट हुआ करती थी, जो अंग्रेजों द्वारा बंद कर दी गई। हम वापिस भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करते हैं, इसी के तहत यह रैली निकाली जा रही है। सभी ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अहीर रेजिमेंट की मांग की।

सभा को  महासभा के जिलाध्यक्ष  रामेश्वर लाल अहीर और युवा जिला अध्यक्ष माधव अहीर ने  संबोधित किया, इस मौके पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष  भंवर लाल अहीर, अहीर महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल अहीर, धनराज अहीर, युवा जिला अध्यक्ष माधव अहीर, युवा महासभा के सम्भाग महामंत्री हेमन्त अहीर, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष भँवर लाल अहीर, जिला सचिव चुन्नी लाल अहीर, ओंकार अहीर, रूप लाल अहीर, पृथ्वीराज अहीर, उदय लाल अहीर, पन्ना लाल अहीर, कैलाश अहीर, हीरा लाल अहीर, हरिकृष्ण अहीर, जगदीश अहीर, नारायण अहीर किशन अहीर,  राजमल अहीर, नरेश अहीर, श्याम लाल अहीर, पूरण अहीर, कुलदीप अहीर एवं भींडर ब्लॉक के सभी स्वजाती बंधु एवं युवा उपस्थित रहे, फिर यात्रा ने नीमच के लिए प्रस्थान किया ।

Exit mobile version