Site iconSite icon AR Live News

आयकर छापा : ओम ग्रुप और श्रीराम ग्रुप की 75 करोड़ की अघोषित संपत्ति खुलासा

उदयपुर,(ARlive news)। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की सवाईमाधोपुर में बिल्डर एंड डेवलपर ग्रुप ओम ग्रुप, श्रीराम ग्रुप और रणथंभौर के रिजेंसी होटल पर चल रही आयकर छापे की कार्यवाही पूरी हो गयी। छापे में 75 करोड़ की आयकर संपत्ति का खुलासा हुआ है। यह कार्यवाही इन्वेस्टिगेशन विंग के जॉइंट  डायरेक्टर एम.रघुवीर के निर्देशन में हुुुई।

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों ग्रुप से 1.25 करोड़ रुपये नगद, 1.75 करोड़ कीमत की ज्वैलरी सहित 75 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की इस कार्यवाही में टीम को इन ग्रुप से 100 बेनामी संपत्ति भी मिली है, जिनकी कीमत करोडों में है। आयकर विभाग की कार्यवाही के बाद इन बेनामी सम्पत्तियों को सीज किया जाएगा।

Exit mobile version