Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस विधायक मलिंगा ने फर्जीवाड़े से की 10वीं पास ? FRI दर्ज कराने के आदेश

राजस्थान (ARlive news)। राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर फर्जी मार्कशीट जमा कराकर दसवीं परीक्षा पास करने का आरोप लगा है। मलिंगा पर आरोप लगा है कि उन्होंने कक्षा नौ की फर्जी मार्कशीट के आधार पर आगरा के मोतीकटरा डीएवी इंटर कॉलेज से 10वीं परीक्षा पास की है। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद आगरा  विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने गिर्राज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार धौलपुर के पार्वती सदन जीटी रोड निवासी जसवंत सिंह गुर्जर ने इस साल इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। 2 जनवरी, 2019 को जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां की गई इस शिकायत के बाद गिर्राज सिंह मलिंगा के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि गिर्राज सिंह पुत्र छोटेलाल ने दसवीं की परीक्षा वर्ष 2016 में (रोल नंबर – 4001843) डीएवी इंटर कॉलेज, मोतीकटरा से कक्षा नौ के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर उत्तीर्ण की है।

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने इस घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। कुछ सामने आएगा, तब बता पाएंगे. जो भी मामला है सामने आने पर उचित कदम उठाएंगे।

सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version