Site iconSite icon AR Live News

नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी बने विधानसभा अध्यक्ष

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान में नयी सरकार का 15 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।

इस पद की घोषणा के बाद कांग्रेस में सीपी जोशी समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की। सरकार बनने के बाद जब सीपी जोशी को किसी भी विभाग का मंत्री नही बनाया था तो जोशी सहित उनके समर्थकों में निराशा और नाराजगी थी। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का यह निर्णय सीपी जोशी समर्थकों में लोक सभा चुनाव में जोश भरने का काम भी करेगा।विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सीपी समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

Exit mobile version