Site icon AR Live News

लोकसभा में हंगामा करने पर 19 सासंद 4 दिनों के लिए सस्पेंड

कार्यवाही स्थगित हुई। 

नई दिल्ली,(ARlive news)। संसद का शीतकालीन सत्र आज भी घमासान भरा रहा है। सदन में हंगामा को लेकर स्पीकर ने चार दिनों के लिए लोकसभा से 19 सांसद सांसदों को निलंबित कर दिया।

लोकसभा में आज राफेल सौदे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर चला। संदन में हुए हंगामे को लेकर स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर 19 सांसद सांसदों को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि कल भी 24 सासंदों को स्पीकर ने सस्पेंड किया था, ये सांसद ना केवल वेल में जाकर हंगामा कर रहे थे, बल्कि कागज के टुकड़े चेयर पर फेक रहे थे।

लोकसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए आज के बहस के संदर्भ में कुछ सवालों की लिस्ट दी है। अब देखना होगा कि राफेल पर राहुल का जवाब देने के लिए पीएम मोदी लोकसभा में आते हैं या रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी।

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में कहा कि कैसा ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट था कि जिसकी कंपनी नहीं थी अभी, सिर्फ कागज पर थी, जबकि HAL के पास सब था। हमारी सरकार अगर साफ है तो हम क्यों जेपीसी से डरते हैं?

कांग्रस सासंदों ने सदन के कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया

सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर कांगेस सांसदों ने सदन में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद जेपी यादव ने भारतीय सेना से अहीर अथवा यादव रेजिमेंट को हटाए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

Exit mobile version