Site icon AR Live News

गहलोत मुख्यमंत्री और पायलट उपमुख्यमंत्री बने : कहा हम मिलकर प्रदेश में सुशासन लाएंगे

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के दो दिन बाद आखिरकार शुक्रवार को मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया गया है, वहीं सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री बने। पायलट राजस्थान प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

अशोक गहलोत ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैं भाई सचिन के साथ मिलकर प्रदेश को सुशासन लाएंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे, ब्रॉडगेज के काम में गति लाएंगे, हाड़ौती में बांध बनवाना है और मेट्रो के कार्य में प्रगति लाएंगे।

सचिन पायलट ने गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि तीनों राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का आना इस बात की ओर इशारा करती है कि आमजनता भाजपा सरकार, इनके झूठे वादों को समझ चुकी है।

Exit mobile version