Site iconSite icon AR Live News

रास्ते का विवाद, पड़ोसी पर गोली चलाई

उदयपुर,(ARlive news)। अम्बामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई, 80 फ़ीट रोड पर शनिवार रात दो पड़ोसियों में रास्ते को लेकर विवाद हुआ और एक नए दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसके लगी नहीं, हालांकि की झड़प में एक के सिर पर चोट आई है।

सज्जन नगर निवासी मोहम्मद रईस खान ने अब्दुल सक्कुर उर्फ लाला के खिलाफ फायरिंग कर जान लेवा हमला करने की थाने में रिपोर्ट दी है।

थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन से रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष के सिर में चोट लगी है। परिवादी ने फायरिंग की रिपोर्ट दी है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Exit mobile version