Site iconSite icon AR Live News

योगी बुधवार को उदयपुर में करेंगे जनसभा: क्या मेवाड़ी धरा पर भी खेला जाएगा हिंदुत्व कार्ड

उदयपुर,(ARlive news)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उदयपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक की इस सभा के लिए सोमवार को गृहमंत्री उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी गुलाब चंद कटारिया ने फतह स्कूल मैदान का मुआयना किया।

गौरतलब है कि योगी संघ और भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे के मास्टर-ब्लास्टर प्रचारक हैं, तो क्या मेवाड़ी धरा पर भी भाजपा हिंदुत्व का कार्ड खेलेगी, जबकि मेवाड़ की धरा का इतिहास हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है। मेवाड़ की धरा ऐसी है, जहां महाराणा प्रताप के सेनापति हकीम खां सूर थे।

Exit mobile version