Site iconSite icon AR Live News

ऑटो पार्ट्स के शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग

उदयपुर,(ARlive news)। शहर के शोभागपुरा सर्किल स्थित संचेती ऑटो पार्ट्स के शोरूम और सर्विस सेंटर पर शुक्रवार को अचानक से भीषण आग लग गयी।

कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, आग देखकर आस पास सभी घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया । सूचना मिलने पर एक के बाद एक 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग बिल्डिंग के चौथी मंजिल तक पहुंच गई इसलिए काबू पाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रथमद्रष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग की वजह से इस शोरूम में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । शोरूम में स्पेयर पार्ट्स के साथ रिपेयर होने के लिए आई बाइक भी आग की चपेट में आ गई है । आग इतनी भीषण थी कि दूर तक इसकी लपटें दिखाई दी। सुखेर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर जमा भीड़ को वहाँ से हटाया ।

Exit mobile version