Site iconSite icon AR Live News

वीडियो कोच बस की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत

उदयपुर/टीडी। जिले के परसाद थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। युवकों की बाइक को किसी वीडियो कोच बस ने ओवरटेक किया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पुलिस ने बताया की हादसे में बारा निवासी बाबूलाल और रोहित की मौत हुई है। एक युवक जावरमाइंस में कर्मचारी और दूसरा कॉलेज छात्र था। दोनों गांव की तरफ लौट रहे थे, तभी किसी वाहन के ओवरटेक करने ने इनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

क्षेत्रवासी फूल सिंह डामोर ने बताया कि हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम करने का प्रयास किया और विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे थानेदार देवेंद्र सिंह और जाब्ते ने ग्रामीणों की समझाहिश की, और एक्सीडेंट करने वाले वाहन का पता करने को भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शान्त हुए, पुलिस ने शव मौके से हटाकर परसाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोरचरी में रखवाए।

Exit mobile version