Site iconSite icon AR Live News

एसएचओ 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

शराब ठेका संचालक से मासिक बंधी मांग रहा था एसएचओ।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुख्यालय जयपुर देहात की टीम ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए दौसा जिले के सलेमपुर पुलिस थाने के एसएचओ रामकिशोर को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी हाकिम सिंह ने एसीबी में यह शिकायत दी की सलेमपुर पुलिस थाना इंचार्ज मेरे शराब की दुकानों से मासिक बंदी लेने के लिए अनावश्यक परेशान कर रहा है एवं 5 हजार रूपये मासिक रिश्वत की राशि की मांग कर रहा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर देहात पुलिस निरीक्षक श्री रामसिंह के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा कर आज ट्रेप कार्रवाई के दौरान रामकिशोर थाना इंचार्ज सलेमपुर को 10 हजार रूपये की रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसएचओ मासिक बंधी की यह राशि 2 महीनों की ले रहा था।

Exit mobile version