Site iconSite icon AR Live News

चीफ आईओ ने 1 से 3 नवंबर को बयान देने में जताई असमर्थता

कोर्ट ने 1 से 3 नवंबर दी थी तारीख पेशी।

मुंबई। सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में गुरूवार से चीफ आईओ के बयान शुरू होने हैं। लेकिन केस में अभी भी कुछ अहम गवाहों के बयान होने बाकी हैं। ऐसे में 1 से 3 नवंबर के बीच पूर्व निधारित तारीख पेशी पर चीफ आईओ सीबीआई एसपी अमिताभ ठाकुर और संदीप तामकड़े के बयान नहीं हो सकेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ही केस के चीफ आईओ ने भी परिस्थितियों को देखते हुए सीबीआई को पत्र भेजकर इस पेशी पर आने में असमर्थता जताई है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने चीफ आईओ के बयानों की तारीख 1 से 3 नवंबर को दी थी। इनसे पहले कोर्ट ने सोहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन, शाहनवाजुद्दीन, साथी आजम और तुलसी की मां नर्मदा देवी सहित कुछ अन्य गवाहों के बयानों की तारीख दी थी। लेकिन ये सभी अपनी तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंचे। आमतौर पर किसी केस में चीफ आईओ के बयान अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों और अनुसंधान अधिकारियों के बयान होने के बाद ही होते हैं, ऐसे में इस केस में चीफ आईओ के बयान कब होंगे, यह दीपावली के बाद आने वाली अगली तारीख पेशियों पर तय होगा।

3 नवंबर आजम और 12 नवंबर नर्मदा देवी की तारीख

कोर्ट ने आजम के बयानों की तारीख 3 नवंबर दी है, आजम अभी उदयपुर सेंट्रल जेल में हैं। पिछली तारीखों पर नहीं आने पर नर्मदा देवी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है और अगली तारीख 12 नवंबर दी है। उज्जैन पुलिस ने पिछली पेशी पर ही कोर्ट को जवाब भेजा था कि नर्मदा देवी के घर पर ताला लगा हुआ है, वह घर पर नहीं हैं।

Exit mobile version