Site iconSite icon AR Live News

महाकाल मंदिर समेत प्रदेश के 4 शहरों में आतंकी हमले की धमकी

भोपाल। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मप्र में नौ नवंबर को आतंकी हमले की धमकी मिली है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी सहित उज्जैन के महाकाल पर हमले की धमकी दी गई है। इसे लेकर रेलवे और मप्र पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा की ओर से राजस्थान, गुजरात सहित मप्र के कई शहरों में आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है। आतंकी संगठन ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शहरों को टारगेट बताया है। साथ ही उज्जैन के महाकाल मंदिर, साईं मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया आरपीएफ से ऐसी धमकी की जानकारी मिली है।

Exit mobile version