13 सुपर पावर बाइक हुई बरामद।
शिवदासपुरा थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में आरोपी राकेश मीणा, अशोक मीणा और रामप्रसाद मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरापियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 13 कीमती सुपर पावर बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों बदमाश अन्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं. ये बाइक जयपुर के मानसरोवर, प्रतापनगर, मालवीय नगर और सांगानेर सदर इलाके से चुराई गई हैं।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं हत्या व चोरी के कई मामले
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया आरोपियों के खिलाफ जयपुर और करौली सहित अन्य कई जिलों के थानों में हत्या व चोरी सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने व चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश में भी जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर में पिछले कुछ समय में वाहन चोरी में लिप्त कई गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने उनसे बड़ी संख्या में चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं।
