Site iconSite icon AR Live News

पैंथर मां के पास सो रही दस वर्षिय बालिका को उठा ले गया

बच्ची की मौत, प्रतापगढ़ के धरियावाद के गोपालपुरा पंचायत में छाबाफला की घटना।

उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में गोपालपुरा पंचायत के छाबाफला गांव में बुधवार रात घर के आंगन में मां के पास सो रही 10 वर्षीय बालिका को पैंथर उठाकर ले गया। ग्रामीणों का शोर होने से पैंथर बच्ची को घर से 20 फीट दूर छोड़ कर भाग गया, लेकिन पैंथर के हमले में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावतए उपवन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल मौके पर पहुचे तथा परिजनों को वन अधिनियम के तहत शीघ्र 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने और सरपंच नाथूलाल मीणा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत ने बताया कि वन क्षेत्र में दूर दूर घर होने के चलते पेंथर ने हमला कर दिया। घटना के बाद पेंथर जंगल की ओर भाग गया एवं ग्रामीणों में खोफ का माहौल छाया हुआ है।

Exit mobile version