Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में एयर इंडिया फ्लाइट की हुई एमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट राजकोट से दिल्ली जा रही थी, पायलट की सुझबूझ से  यात्री सुरक्षित

उदयपुर। एयर इंडिया की फ्लाइट 496 की आज मंगलवार को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने सही समय पर लैंडिंग का निर्णय लिया और 123 जिंदगियों को खतरे में पड़ने से बचा लिया।

आज जब एयर इंडिया की फ्लाइट 496 राजकोट से दिल्ली जा रही थी, तभी रास्ते में पायलट ने देखा कि कार्गो होल्ड में धुआं होने की वार्निंग लाइट जल रही है। उस समय जहाज उदयपुर के ऊपर ही था। पायलट ने तत्काल उदयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए उदयपुर हवाई अड्डे से अनुमति मांगी।

उदयपुर एटीसी ने तुरंत सारे इंतजाम किए और पायलट को उदयपुर हवाई अड्डे पर उतरने की स्वीकृति दे दी। पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर जहाज में बैठे 123 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग की।

Exit mobile version