Site iconSite icon AR Live News

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास अस्पताल में भर्ती..

पूर्व सांसद केन्द्रीयमंत्री डॉ गिरिजा व्यास की इन दिनों तबियत खराब चल रही है और वे दो दिन से अस्पताल में भर्ती है।
अस्थिर स्वास्थ्य के चलते दो दिन पहले उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर उन्हें हॉस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा। उन्हें चक्कर आने की शिकायत बताई गई है। वे दो दिन से हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम के देखरेख में हैं।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर गिरिजा व्यास अपने घर पर थी। तभी उन्हें चक्कर आये और उनकी तबियत खराब हो गयी। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल भर्ती करवाया। डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच की और उपचार शुरू किया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही ही।
कांग्रेस नेता पहुँचे हॉस्पिटल
गिरिजा के अस्पताल में भर्ती होेने की सूचना कांग्रेस नेता व पदाधिकारी उनसे
मिलने अस्पताल पहुँचे। पूरे दिन मिलने वालों का तांता लगा रहा।
Exit mobile version