Site iconSite icon AR Live News

चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली ,20 मई । आईपीएल -11के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे 56वें मैच मेें चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज यहाँ अंतिम लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही । शुरू में 100 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिये लेकिन करूण नायर के 26 गेंदों पर 54 रनों के दम पर पंजाब 19.4 ओवर में 153 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खङा कर सकी ।

पंजाब के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स ने 19 . 1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सुरेश रैना (नाबाद 61) और दीपक चाहर (39) रनों की बेहतरीन पारी खेली ।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लेने वाले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के तेज गेंदबाज़ लुंगी नगीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब को प्लेआफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 53 या उससे अधिक रनों से जीतना था लेकिन टीम ऐसा न कर सकी और उसे अपने आखिरी लीग मैच में हार के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना पड़ा।
पंजाब के इस हार से राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ में पहुंच गई है।

 

Exit mobile version