जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन ने स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र – “एक्सीलेंस“
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), उदयपुर में नवप्रवेशित 150 मेडिकल स्टूडेंट्स की व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं निवृति कुमारी मेवाड़ रहीं। समारोह की अध्यक्षता जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने की। | Udaipur AIIMS White Coat Ceremony
इस अवसर पर अतिथियों ने जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में उपचाररत ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं आधुनिक उपचार सुविधाओं का किया अवलोकन किया। कैंसर हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करवाई गई।
“वेलकम टू पर्पज ऑफ लाइफ” – कीर्ति जैन
व्हाइट कोट सेरेमनी में संबोधित करते हुए जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने “वेलकम टू मेडिसिन”, “वेलकम टू पर्पज ऑफ लाइफ” वाक्य के साथ नवप्रवेशित स्टूडेंट्स का मोटीवेशन किया। डॉ. कीर्ति जैन ने उनके 7 जनवरी 1977 को गोगुंदा से अमेरिका के लिए रवाना होने से अब तक की 50 वर्षों की जीवन यात्रा का जिक्र करते हुए छात्रों को सफलता का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा लाइफ में “एक्सीलेंस” ही एकमात्र मंत्र है जो आपका जीवन सफल बना सकता है। एक्सीलेंस एक आदत होनी चाहिए और यह आदत तब बनेगी जब हर कार्य को पूरी लगन एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ही व्यक्ति को एक अलग पहचान दिलाता है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथिगण, चेयरमैन, डीन डॉ. एसके कौशिक, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डीन डॉ. रजनींद्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल एवं डॉ. प्रिया जैन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाए और शपथ दिलायी। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर्स को भी सम्मानित किया गया।
दक्षिणी राजस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा जीबीएच में उपलब्ध
व्हाइट कोट सेरेमनी से पहले कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं निवृति कुमारी मेवाड़ ने जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल का दौरा किया। अस्पताल में स्थापित राजस्थान की पहली एवं एकमात्र टोमोथेरेपी रेडिएशन मशीन का अवलोकन किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।
शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित मित्तल ने अतिथियों को बताया कि दक्षिणी राजस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा यहां उपलब्ध है। इससे 90 प्रतिशत तक बच्चों को कैंसर से बचाना संभव है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

