Site icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक के ‘समाधान’ प्रोजेक्ट से 35 हजार किसान परिवारों को मिला लाभ, आय में 46.8% की बढ़ोतरी

hindustan-zinc-samadhan-project-35000-farmers-income-growth-rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक की कृषि आधारित आजीविका परियोजना ‘समाधान’ से राजस्थान के 35 हजार से अधिक किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 के बाद कार्यक्रम से जुड़े किसानों की औसत वार्षिक आय में 46.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह परियोजना उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और राजसमंद के 188 गांवों में संचालित हो रही है। | Hindustan Zinc Samadhan Project

बायफ के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं, पशुपालन सेवाएं और बेहतर बाजार संपर्क उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, प्रति बीघा औसत कृषि उत्पादकता 1,873 किलोग्राम से बढ़कर 4,833 किलोग्राम पहुंच गई है।

वित्त वर्ष 2025 में 13 हजार से अधिक किसानों ने 5,500 एकड़ भूमि पर उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाईं। वहीं, 34,638 पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं और नस्ल सुधार कार्यक्रम में 91 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। सरकारी योजनाओं के समन्वय से 9,972 किसानों को 4 करोड़ रुपये की सहायता भी दिलाई गई।

परियोजना के तहत छह किसान उत्पादक कंपनियां बनाई गई हैं, जिनका वित्त वर्ष 2026 में कारोबार 9.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कहना है कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और टिकाऊ खेती को भी बढ़ावा दे रही है। | Hindustan Zinc Samadhan Project

Exit mobile version