Site icon AR Live News

उदयपुरः बंदूकें घर में बना रहा था, 4 बंदूकें जब्त, आरोपी गिरफ्तार

udaipur-kotra police caught-illegal-gun-manufacturing

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर पुलिस की डीएसटी की सूचना पर कोटड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर में टोपीदार बंदूकें बना रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चार अवैध टोपीदार एकनाली बंदूकें और बंदूक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व उपकरण जब्त किए हैं।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कार्रवाई कोटड़ा थाना क्षेत्र के वेराकातरा गांव में की गई। यहां एक मकान के बाहर आंगन में 51 वर्षीय मीराराम पुत्र हामा अवैध रूप से टोपीदार बंदूकों का निर्माण करता मिला। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और चार बंदूकों सहित निर्माण सामग्री जब्त कर ली।

कार्रवाई में थानाधिकारी प्रभुलाल, एएसआई प्रवीण कुमार, कांस्टेबल शिव सिंह, शंकर सिंह, बालुराम और उदयपुर डीएसटी के हेड कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version