Site icon AR Live News

राजस्थान में 27 नवंबर से शुरू होगा शीतलहर का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

cold wave in udaipur temperature go down last night

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज हो रहा है। उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह ठंड बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में 27 नवंबर से शीतलहर का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 नवंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर संभाग और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। | Rajasthan Cold Wave Alert from November 27

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीती रात राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। | Rajasthan Cold Wave Alert from November 27

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अ

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी 10 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश में सर्दी का मौजूदा असर बना रह सकता है। वहीं, 27 से 30 नवंबर के बीच शीतलहर की संभावना के चलते शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग के लोगों को रात और सुबह के समय अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version