Site icon AR Live News

जिला प्रमुख का चुनाव: बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया

udaipur-zila-pramukh-election-2026-november 25th panchayati-raj chunav

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख का चुनाव बुधवार, 25 नवंबर को होगा। उदयपुर जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। | Udaipur Zila Pramukh Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख पद के लिए सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। सुबह 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन के लिए एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में छह सदस्यीय मतदान अधिकारी दल नियुक्त किया गया है।

जिला प्रमुख चुनाव के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का निर्वाचन होगा। वहीं, 27 नवंबर को पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इन पदों के निर्वाचन में भी निर्धारित चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version