Site icon AR Live News

बढ़ने लगी सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.3 डिग्री तक लुढ़का: उदयपुर में 9.7 डिग्री तापमान

Cold weather intensifies in Rajasthan as Fatehpur records 4.3°C, the state's lowest minimum temperature. Udaipur records 9.7°C.

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, उदयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। | Rajasthan Cold Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। रात के समय ठंड का असर बढ़ने के साथ अब दिन में भी सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस होने लगी है। सुबह और देर रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। | Rajasthan Cold Weather Update

फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, माउंट आबू में भी बढ़ी ठिठुरन

बीती रात दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार फतेहपुर 4.3 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। नागौर में 5.6 डिग्री और सीकर में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version