Site icon AR Live News

Kota Accident: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की क्रूजर, 2 बच्चों सहित 9 की मौत

kota-accident-cruiser-truck-collision-9-dead

कोटा,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कोटा में नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शंभूपुरा बाईपास के पास खड़े ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी पीछे से जा घुसी। हादसे में दो बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया है। | Kota Accident News

नाता थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच में हुई। ट्रक चालक वाहन की जांच करने के लिए सड़क पर ट्रक रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रूजर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के पीछे क्रूजर के ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जतायी जा रही।

पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर के मुताबिक महाराष्ट्र के धुले निवासी करीब 36 लोग मंगलवार रात तीन अलग-अलग वाहनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर, उज्जैन महाकाल, सांवरिया सेठ, पुष्कर, अजमेर, सालासर बालाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन किए थे। शनिवार को खाटू श्यामजी के दर्शन के बाद सभी महाराष्ट्र लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि शंभूपुरा के पास हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Highlights

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version