उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट और रोटरी क्लब पन्नाधाय की संयुक्त पहल पर अभियान शुरू हुआ। | Udaipur Road Safety Awareness Campaign
इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के पोस्टर और जागरूकता संदेश का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, गीतांजलि हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर नारायण चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के तहत ऑटो रिक्शा, एंबुलेंस, बस और स्कूल बस चालकों के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इसमें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी और नशे में ड्राइविंग नहीं करने जैसे नियमों पर जोर रहेगा। आयोजकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

