Site icon AR Live News

उदयपुर जिला परिषद चुनाव परिणाम: भाजपा, कांग्रेस में 2 सीट का अंतर, एक बीएपी के पास, जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को क्रॉस वोटिंग के खतरे की आशंका

panchayti raj chunav 2026 udaipur zila parishad election result

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान पंचायती राज चुनाव के तहत उदयपुर जिला परिषद के सभी 47 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 24 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में एक सीट गई है। | Udaipur Zila Parishad Election Results 2026

भाजपा के बहुमत हासिल करने के बावजूद जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच महज दो सीटों का अंतर होने से जिला प्रमुख के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, क्रॉस वोटिंग की संभावना फिलहाल राजनीतिक आशंका है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। | Udaipur Zila Parishad Election Results 2026 | Udaipur Zila Parishad Results 2026

भाजपा को 24 सीटें मिलने से जिला परिषद में बहुमत मिला है। कांग्रेस 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं वार्ड संख्या 24 से बीएपी की प्रत्याशी दुर्गा ने जीत दर्ज की।

उदयपुर जिला परिषद में भाजपा को बहुमत तो मिल गया है, लेकिन जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर पार्टी के सामने सदस्यों के बीच सहमति बनाए रखने की चुनौती रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल दो सीटों का अंतर है। ऐसे में जिला प्रमुख पद के प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी के भीतर पसंद और नापसंद का समीकरण महत्वपूर्ण हो सकता है। | Udaipur Zila pramukh

राजनीतिक गलियारों के चर्चाएं हैं कि बीएपी कैंडीडेट ने जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को समर्थन किया तो बीजेपी और कांग्रेस में सिर्फ 1 सीट का अंतर रह जाएगा। ऐसे में दोनों पार्टी के जिला प्रमुख उम्मीदवार चुनाव जीतने के पूरे प्रयास करेंगे और इसी कारण से बीजेपी को क्रॉस वोटिंग की आशंका है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version