बीएपी ने कई वार्डाें में भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगाड़े
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में 318 पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों और विजयी प्रत्याशियों की नजरें प्रधान और उप प्रधान पदों के चुनाव पर टिक गई हैं। | udaipur panchayat samiti election result 2026
उदयपुर जिले में पंचायत समिति चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच कई क्षेत्रों में मुकाबला देखने को मिला। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशियों ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित किए हैं।
प्रधान और उप प्रधान पदों के चुनाव को देखते हुए जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस और भाजपा की ओर से अपने समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी किए जाने की भी चर्चा है। अब प्रधान पद के चुनाव में किस दल को किन सदस्यों का समर्थन मिलता है, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी। उदयपुर में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से दो स्थानों पर पंचायत समिति वार मतगणना करवाई गई।
- सभी पंचायती समितियों और जिला परिषद के सभी वार्ड के चुनाव परिणाम राजस्थान स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं।
- यहां वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/Winner_Runner.aspx?code=CEP पर जिला एवं पंचायत समिति चयनित कर देखें हर वार्ड के परिणाम।
उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियो के विजेताओं की लिस्ट देखें
1- बड़गांव पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 15 वार्डों के विजेता
- वार्ड : विजयी उम्मीदवार (पार्टी)
- 1 : दिनेश लाल गमेती (बीएपी)
- 2 : नारायण सिंह चंदाणा (भाजपा)
- 3 : महेंद्र सिंह चारण (कांग्रेस)
- 4 : शंकर लाल (कांग्रेस)
- 5 : पूना (भाजपा)
- 6 : पारन (भाजपा)
- 7 : मनीषा सिसोदिया (भाजपा)
- 8 : अशोक शर्मा (भाजपा)
- 9 : वर्षा सेन (भाजपा)
- 10 : खेमराज गमेती (भाजपा)
- 11 : दुर्गा भील (भाजपा)
- 12 : इंदु गमेती (भाजपा)
- 13 : शम्भू लाल गमेती (भाजपा)
- 14 : पिन्की श्रीमाली (कांग्रेस)
- 15 : हेमलता पालीवाल (भाजपा)
2 – गिर्वा पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 15 वार्डों के विजेता
- वार्ड : विजयी उम्मीदवार (पार्टी)
- 1 : गिरिजा मीणा (भाजपा)
- 2 : शंकरलाल मीणा (कांग्रेस)
- 3 : महेन्द्र कुमार मीणा (कांग्रेस)
- 4 : विवेक कटारा(कांग्रेस)
- 5 : हरीश मीणा (भाजपा)
- 6 : मंजुला (कांग्रेस)
- 7 : कनकलता मीणा (भाजपा)
- 8 : सुमित्रा कुमारी (बीएपी)
- 9 : बद्रीलाल मीणा (भाजपा)
- 10 : रमेशचन्द्र मीणा (भाजपा)
- 11 : पुष्पाबाई (भाजपा)
- 12 : शंकरलाल मीणा (भाजपा)
- 13 : टीमाबाई (भाजपा)
- 14 : उषा डांगी (भाजपा)
- 15 : मदनलाल डांगी (कांग्रेस)
3 – नाई पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 15 वार्डों के विजेता
- वार्ड – विजयी उम्मीदवार (पार्टी)
- 1 : वालू (भाजपा)
- 2 : गणेशलाल भील (बीएपी)
- 3 : भेरकी (भाजपा)
- 4 : रैना कुमारी कटारा (भाजपा)
- 5 : शिवलाल कटारा (भाजपा)
- 6 : अटली (भाजपा)
- 7 : मुकेश कुमार मीणा (भाजपा)
- 8 : भभूता (बीएपी)
- 9 : अनीता (भाजपा)
- 10 : सोमलाल मीणा (भाजपा)
- 11 : अंबावी (भाजपा)
- 12 : गुणवंत कोठारी (भाजपा)
- 13 : अजय व्यास (भाजपा)
- 14 : लोगरी (बीएपी)
- 15 : प्रतिबाला (कांग्रेस)
4 – गोगुंदा पंचायत समिति चुनाव परिणाम : 19 वार्डों के विजेता
- वार्ड – विजयी उम्मीदवार (पार्टी)
- 1 : मुकुल मेहता (भाजपा)
- 2 : नीतु सिंह (भाजपा)
- 3 : पदमाराम (भाजपा)
- 4 : कैलाश चन्द्र सोनी (भाजपा)
- 5 : प्रियंका मेघवाल (भाजपा)
- 6 : भीमा लाल (कांग्रेस)
- 7 : वालकी कुमारी (भाजपा)
- 8 : मुकेश कुमार (कांग्रेस)
- 9 : रेखा पालीवाल (कांग्रेस)
- 10 : भंवर लाल (कांग्रेस)
- 11 : भंवर लाल (कांग्रेस)
- 12 : छगनी (भाजपा)
- 13 : वसिया कुंवर (भाजपा)
- 14 : बालूराम (भाजपा)
- 15 : सुन्दर (कांग्रेस)
- 16 : दौलतराम (कांग्रेस)
- 17 : जसोदा गमेती (कांग्रेस)
- 18 : गंगा देवी (भाजपा)
- 19 : चैन सिंह (कांग्रेस)
5 – सायरा पंचायत समिति चुनाव परिणाम : 15 वार्डों के विजेता
- वार्ड : विजेता (पार्टी)
- 1 : वरदाराम (कांग्रेस)
- 2 : सवा राम (भाजपा)
- 3 : मीना कुमारी त्रिवेदी (कांग्रेस)
- 4 : तारा कंवर (कांग्रेस)
- 5 : विमला कुमारी गरासिया (कांग्रेस)
- 6 : लक्ष्मी लाल मेघवाल (कांग्रेस)
- 7 : नरपत सिंह (कांग्रेस)
- 8 : गंगा कुमारी (कांग्रेस)
- 9 : डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस)
- 10 : ललिता कुँवर (भाजपा)
- 11 : नवल सिंह (कांग्रेस)
- 12 : केसा राम गमेती (कांग्रेस)
- 13 : लीला गमेती (कांग्रेस)
- 14 : विक्रम सिंह (कांग्रेस)
- 15 : रुपली बाई गमेती (कांग्रेस)
6 – देवला पंचायत समिति चुनाव परिणाम : 15 वार्डों के विजेता
- वार्ड : विजेता (पार्टी)
- 1 : बबली कुमारी गरासिया (भाजपा)
- 2 : लक्ष्मी देवी (भाजपा)
- 3 : विरमचन्द्र (कांग्रेस)
- 4 : अंती कुमारी (भाजपा)
- 5 : रावता राम (कांग्रेस)
- 6 : देवाराम (कांग्रेस)
- 7 : शान्ति गरासिया (कांग्रेस)
- 8 : सीमा (भाजपा)
- 9 : कल्ला राम (भाजपा)
- 10 : शिल्पा गरासिया (कांग्रेस)
- 11 : अमरा (भाजपा)
- 12 : अनकी कुमारी गरासिया (कांग्रेस)
- 13 : जामी बाई (कांग्रेस)
- 14 : इन्द्रा (भाजपा)
- 15 : दिनेश कुमार (भाजपा)
7 – वल्लभनगर पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड 1 से भाजपा की नारायण कुंवर, वार्ड 2 से भाजपा की बसंती गमेती, वार्ड 3 से भाजपा के नवलराम गमेती, वार्ड संख्या 4 से भाजपा की मांगी बाई, वार्ड 5 से भाजपा के पेमा, वार्ड 6 से भाजपा के कैलाश चंद्र गायरी,ऽ वार्ड 7 से भाजपा के शांतिलाल सालवी, वार्ड 8 से भाजपा की कुसुम रावत, वार्ड 9 से कांग्रेस की सुचित्रा चौहान, वार्ड 10 से भाजपा की तारा देवी नागदा, वार्ड 11 से भाजपा की कृष्णा खटीक, वार्ड 12 से भाजपा की पूजा डांगी, वार्ड 13 से भाजपा के उदयलाल डांगी, वार्ड 14 से भाजपा के बाबूलाल डांगी, वार्ड 15 से भाजपा की पुनम, वार्ड 16 से भाजपा की सुमित्रा और वार्ड संख्या 17 से भाजपा के कन्हैयालाल डांगी विजयी घोषित किए गए।
8 – खेरवाड़ा पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की उसा, वार्ड 2 में कांग्रेस की वर्षा, वार्ड 3 से भाजपा के अनिल कुमार, वार्ड 4 में भाजपा के मनोहरसिंह, वार्ड 5 से भाजपा की कान्ता देवी, वार्ड 6 में कांग्रेस के सुन्दरलाल, वार्ड 7 से कांग्रेस की इन्द्रा देवी, वार्ड 8 में कांग्रेस के कान्तिलाल, वार्ड 9 से भाजपा की आशा गरासिया, वार्ड संख्या 10 में भाजपा की सुमित्रा विजयी रही। इसी प्रकार वार्ड 11 से भारत आदिवासी पार्टी के नारायण लाल, वार्ड 12 में निर्दलीय प्रत्याशी ममता रोत, वार्ड 13 से भाजपा के नरेश कुमार मोची, वार्ड 14 कांग्रेस की मन्जु, वार्ड 15 से कांग्रेस के अर्जुनलाल, वार्ड 16 निर्दलीय मनोज कुमार मीणा तथा वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस के प्रदीप कुमार भनात विजयी रहे।
9 – कल्याणपुर पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की दुर्गा मीणा, वार्ड 2 से भारतीय आदिवासी पार्टी के राकेश कुमार, वार्ड 3 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की बीना कुँवर, वार्ड 4 से भारतीय आदिवासी पार्टी के कचरुलाल मीणा वार्ड 5 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की लीला देवी निर्वाचित घोषित हुई। इसी प्रकार वार्ड 6 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की चन्दू कुँवर, वार्ड 7 से भारतीय जनता पार्टी की उनैना मीणा, वार्ड 8 से भारतीय जनता पार्टी की रमिला देवी, वार्ड 9 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की गीता, वार्ड 10 से इंडियन नेशनल काँग्रेस की त्रिपुरा, वार्ड 11 से भारतीय आदिवासी पार्टी के नारायणलाल अहारी, वार्ड 12 से भारतीय जनता पार्टी की करुणा मीणा, वार्ड 13 से इंडियन नेशनल काँग्रेस के जयसिंह परमार, वार्ड 14 से भारतीय आदिवासी पार्टी की शकुन्तला तथा वार्ड 15 से भारतीय आदिवासी पार्टी के राजेश कुमार मीणा विजयी रहे हैं।
10 – सुलाव पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड 1 से भारतीय जनता पार्टी की शान्ति देवी, वार्ड 2 से भाजपा की सुगना, वार्ड 3 से भाजपा के फतेह लाल, वार्ड 4 से भाजपा के महेश कुमार, वार्ड 5 से भाजपा के रणमल, वार्ड 6 से भाजपा के लाडूराम, वार्ड 7 से भाजपा की समी, वार्ड 8 से भाजपा की सुमिया कुमारी, वार्ड 9 से भाजपा की ललिता देवी, वार्ड 10 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के गौतम प्रकाश बुम्बरिया, वार्ड 11 से भाजपा के रणा कुमार, वार्ड 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के जगदीश कुमार, वार्ड 13 से भाजपा की जेलु देवी, वार्ड 14 से भाजपा के अम्बा लाल और वार्ड 15 से भारतीय जनता पार्टी की गुजरी ने विजय प्राप्त की है।
11 – नयागांव पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की खन्ना, वार्ड 2 से भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल परमार, वार्ड 3 से भारतीय जनता पार्टी के भरत कुमार तीरगर, वार्ड 4 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की हुकली, वार्ड 5 (सामान्य) से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेन्द्र सिंह गरासिया, वार्ड 6 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पन्नालाल परमार, वार्ड 7 से भारतीय जनता पार्टी की मनिषा देवी पटेल, वार्ड 8 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की रतनी, वार्ड 9 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की कान्ता, वार्ड 10 से भारत आदिवासी पार्टी के ललित कुमार डामोर, वार्ड 11से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की बसन्ति देवी, वार्ड 12 से भारतीय जनता पार्टी के प्रवीण कुमार डामोर, वार्ड 13से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की टीना देवी, वार्ड 14 से भारत आदिवासी पार्टी के नवीन कुमार अहारी तथा वार्ड 15 से निर्दलीय लक्ष्मीचन्द विजयी घोषित किए गए।
12 – ऋषभदेव पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 से भारत आदिवासी पार्टी की मनीषा कसोटा, वार्ड 2 में कांग्रेस की बबली देवी, वार्ड 3 से भाजपा के नागेन्द्र सिंह, वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के राकेश, वार्ड 5 से भाजपा की निरमा देवी, वार्ड 6 में भाजपा की मनीषा कुमारी मीणा, वार्ड 7 से कांग्रेस के भेरूलाल, वार्ड 8 में कांग्रेस के अमरचन्द कलासुआ, वार्ड 9 से कांग्रेस की अनीता, वार्ड 10 में भाजपा की प्रेमलता खराड़ी, वार्ड 11 में कांग्रेस की आना देवी जैन, वार्ड 12 से कांग्रेस के नरेश कुमार, वार्ड 13 में कांग्रेस की शारदा मीणा, वार्ड 14 से कांग्रेस की उषा तथा वार्ड नंबर 15 में बीएपी के ईश्वर लाल मीणा विजयी रहे।
13 – कोटड़ा पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से भाजपा के छगनलाल, वार्ड संख्या 2 में भाजपा के जीतमल, वार्ड 3 से कांग्रेस की राइशा, वार्ड 4 में भाजपा की मंजु देवी, वार्ड 5 में भाजपा के दानीराम, वार्ड 6 में भाजपा के नाथा, वार्ड 7 से भाजपा के बाबुलाल, वार्ड 8 में कांग्रेस के नन्दलाल, वार्ड 9 में कांग्रेस की कमा देवी, वार्ड 10 में कांग्रेस की शर्मिला देवी, वार्ड 11 से कांग्रेस के हरिश कुमार पारगी, वार्ड 12 में कांग्रेस की रेखा देवी, वार्ड 13 में भाजपा की केली, वार्ड 14 से भाजपा की हंसा, वार्ड 15 में भाजपा की ललिता, वार्ड 16 से कांग्रेस की शारदा देवी तथा वार्ड संख्या 17 में कांग्रेस के राकेश मीणा विजयी रहे।
14 – फलासिया पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के योगेन्द्र, वार्ड 2 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की वेलकी, वार्ड 3 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की धरमी, वार्ड 4 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की सुमन जैन, वार्ड 5 से भारत आदिवासी पार्टी की चन्द्रीका देवी, वार्ड 6 से भारतीय जनता पार्टी की कविता, वार्ड 7 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की इन्द्रा कुमारी गरासिया, वार्ड 8 से भारत आदिवासी पार्टी के दिनेश कुमार, वार्ड 9 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की रेखा, वार्ड 10 से भारत आदिवासी पार्टी की रेखा देवी, वार्ड 11 से भारत आदिवासी पार्टी के मणी लाल बामणा, वार्ड 12 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की अनिता, वार्ड 13 से भारतीय जनता पार्टी की दिव्या, वार्ड 14 से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के मोहन लाल कसौटा और वार्ड 15 से भारत आदिवासी पार्टी के राजेन्द्र कुमार ने जीत दर्ज की है।
15 – झाडोल पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शंकरलाल, वार्ड 2 से कांग्रेस की ललिता चव्हाण, वार्ड 3 से कांग्रेस के हूरमचन्द, वार्ड 4 से कांग्रेस की मंजू देवी, वार्ड 5 से भारतीय जनता पार्टी के भंवर सिंह, वार्ड 6 से कांग्रेस की राधा देवी, वार्ड 7 से भाजपा के पंकज कुमार, वार्ड 8 से कांग्रेस की संगीता जैन, वार्ड 9 में भाजपा के देवीलाल, वार्ड 10 से कांग्रेस के बंसतीलाल, वार्ड 11 में भाजपा की रूपी कुमारी डूंगरी, वार्ड 12 कांग्रेस की रेखा देवी, वार्ड 13 से भारत आदिवासी पार्टी के रतन लाल, वार्ड 14 से भाजपा की आशा कुमारी कसौटा तथा वार्ड 15 से भारत आदिवासी पार्टी की रेणु मीणा ने जीत हासिल की।
16 – मावली पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से भाजपा के गेहरी लाल, वार्ड 2 से भाजपा की कविता जाट, वार्ड 3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के तुलसीराम भील, वार्ड 4 से कांग्रेस की ईना बाई, वार्ड 5 से भाजपा के सोहन लाल भील, वार्ड 6 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नन्दलाल, वार्ड 7 से भाजपा से महेन्द्र सिंह, वार्ड 8 से भाजपा की सोहन बाई, वार्ड 9 से भाजपा पुरण कुंवर, वार्ड 10 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मगनीराम, वार्ड 11 से भाजपा के राजकुमार मेनारिया, वार्ड 12 से भाजपा की माँगी, वार्ड 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवीलाल, वार्ड 14 से कांग्रेस की दामिनी कुंवर, वार्ड 15 से भाजपा के छोगालाल, वार्ड 16 से निर्दलीय उम्मीदवार सोनीया कुमारी तथा वार्ड संख्या 17 से भाजपा की शान्ता कुमारी निर्वाचित घोषित की गईं।
17 – कुराबड़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से भाजपा की मोती बाई भील, वार्ड 2 से कांग्रेस के गोपाल लाल, वार्ड 3 से कांग्रेस के भगवती लाल और वार्ड 4 से कांग्रेस के माधु, वार्ड 5 से भाजपा की गट्टू कुंवर, वार्ड 6 से कांग्रेस के शक्ति सिंह कृष्णावत, वार्ड 7 से भाजपा के भरत कुमार मीणा, वार्ड 8 से कांग्रेस के दिनेश कुमार चौधरी, वार्ड 9 से भाजपा की लीला बाई, वार्ड 10 से भाजपा की चन्दा औदिच्य, वार्ड 11 से भाजपा के लोगर लाल, वार्ड 12 से कांग्रेस के राम लाल पटेल, वार्ड 13 से कांग्रेस की इन्द्रा कुंवर राजपूत, वार्ड 14 से कांग्रेस की बबली और वार्ड 15 से कांग्रेस की लवीना जारोली विजेता रहीं।
18 – घासा पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीता, वार्ड 2 से भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश डांगी, वार्ड 3 से भाजपा के दिनेश कुमार खटीक, वार्ड 4 से निर्दलीय गीता कुंवर, वार्ड 5 से भाजपा के लखमीचन्द्र भील, वार्ड 6 से भाजपा के डालूराम, वार्ड 7 से कांग्रेस के परथाबी, वार्ड 8 से कांग्रेस की साजना कुंवर, वार्ड 9 से कांग्रेस के किशनलाल शर्मा, वार्ड 10 में भाजपा के गोरीलाल बंजारा, वार्ड 11 से कांग्रेस की प्रताबी, वार्ड 12 से भाजपा की सुन्दरबाई, वार्ड 13 से कांग्रेस की लक्ष्मी डांगी, वार्ड 14 से कांग्रेस के लक्ष्मण, वार्ड 15 से कांग्रेस की कमला, वार्ड 16 से कांग्रेस के ललित कुमार तथा वार्ड 17 से भारतीय जनता पार्टी की नारू बाई ने जीत दर्ज की है।
19 – भीण्डर पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश, वार्ड 2 में निर्दलीय प्रत्याशी मांगी, वार्ड 3 से निर्दलीय देऊ, वार्ड 4 में इंडियन नेशनल काँग्रेस के शंकर लाल, वार्ड 5 से भाजपा की अर्चना देवी, वार्ड 6 में कांग्रेस की प्रितम कुँवर, वार्ड 7 से कांग्रेस की दिव्या कुंवर, वार्ड 8 में कांग्रेस के रादू लाल, वार्ड 9 में कांग्रेस की देव कुँवर, वार्ड 10 से कांग्रेस के जितेन्द्र कुमार, वार्ड 11 में कांग्रेस के कालू, वार्ड 12 में भाजपा की बद्री बाई, वार्ड 13 से कांग्रेस की ज्योति, वार्ड 14 में कांग्रेस के बंशी लाल, वार्ड 15 में कांग्रेस की अनिता, वार्ड 16 से निर्दलीय भानूलाल, वार्ड 17 में भाजपा की राजकुमारी, वार्ड 18 में निर्दलीय रामेश्वर लाल तथा वार्ड 19 से निर्दलीय यशोधरा कुँवर विजयी रहे।
20 – ओगणा पंचायत समिति चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या 1 से भारतीय जनता पार्टी की गीता बाई, वार्ड 2 से भाजपा की लाली देवी, वार्ड 3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के पुष्कर लाल, वार्ड 4 से कांग्रेस की गंगा देवी, वार्ड 5 से कांग्रेस की रेखा देवी, वार्ड 6 से भारतीय आदिवासी पार्टी के बदामी लाल, वार्ड 7 से भाजपा के तखत सिंह, वार्ड 8 से भाजपा की रमिला कुमारी राजपूत, वार्ड 9 से कांग्रेस की गीता कुमारी, वार्ड 10 से कांग्रेस की शारदा बाई, वार्ड 11 से भाजपा की ममता गरासिया, वार्ड 12 से कांग्रेस की चंपा गरासिया, वार्ड 13 से कांग्रेस की मधु देवी, वार्ड 14 से भारतीय जनता पार्टी की एलासी देवी तथा वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह सिसोदिया ने जीत दर्ज की है।
अब प्रधान और उप प्रधान चुनाव पर टिकी निगाहें
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब जिले की 20 पंचायत समितियों में प्रधान और उप प्रधान चुनने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो गई है। अलग-अलग पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के सदस्यों की संख्या के आधार पर राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

