Site icon AR Live News

जीबीएच में महाधमनी और हृदय के दो खराब वॉल्व का सफल ऑपरेशन

udaipur-gbh-hospital-aorta-two-heart-valve-surgery

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के कार्डियक सेंटर में डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल हार्ट सर्जरी कर 50 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी दी। मरीज की दिल से निकलने वाली मुख्य धमनी (एओर्टा) 5.5 सेंटीमीटर तक फैल गई थी। इसके साथ ही एओर्टिक और माइट्रल वॉल्व भी गंभीर रूप से खराब हो चुके थे। ऐसी स्थिति में धमनी फटने और जानलेवा जटिलताओं का खतरा था। | GBH Hospital Udaipur Heart Surgery

सलूंबर निवासी प्रतापसिंह पिछले दो वर्षों से अनियमित धड़कन, सीने में दर्द, बेहोशी और सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे थे। जांच और सीटी स्कैन में गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।

कार्डियक सर्जन डॉ. धनंजय बंसल के नेतृत्व में बेंटाल प्रक्रिया के साथ एओर्टिक और माइट्रल वॉल्व का प्रतिस्थापन किया गया। करीब छह से आठ घंटे तक लगने वाली इस जटिल सर्जरी को टीम ने महज साढ़े तीन घंटे में पूरा किया।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। उसे लंबे समय तक आईसीयू में रखने की जरूरत नहीं पड़ी और चौथे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र मारोठी और डॉ. अंशुमान सहित पूरी मेडिकल टीम का ऑपरेशन में योगदान रहा।

इस सर्जरी से दक्षिणी राजस्थान के मरीजों को जटिल हृदय उपचार के लिए महानगरों पर निर्भर रहने के बजाय उदयपुर में ही उन्नत चिकित्सा सुविधा का विकल्प मिला है।

Exit mobile version