Site icon AR Live News

आयकर छापा: भाजपा नेता के भाई पर कार्रवाई, चुनाव परिणाम से एक दिन पहले कार्रवाई से उदयपुर सियासत में मची हलचल

income tax raid udaipur bjp ex mla brother mavli

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के एक पूर्व एमएलए एवं भाजपा नेता के भाई पर गुरूवार को आयकर कार्रवाई हुई है। आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह नेता के भाई के निवास, कार्यालय एवं पेट्रोल पंप पर रेड की। यह कार्रवाई जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के परिणाम घोषित होने से ठीक एक दिन पहले हुई है। इससे उदयपुर और मावली की सियासत में हलचल पैदा हो गयी है, क्यों कि पूर्व विधायक उदयपुर जिला प्रमुख के दावेदार माने जा रहे हैं। | income tax raid udaipur bjp ex mla brother mavli

राजस्थान आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही अघोषित संपत्ति संबंधी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल विभाग ने कार्रवाई संबंधी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होनी है। ऐसे में आयकर विभाग की इस कार्रवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version