Site icon AR Live News

बड़गांव में भगवान लक्ष्मीनारायण को अर्पित किए 56 भोग, तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का समापन

badgaon-annakut-mahotsav-udaipur-laxminarayan ji mandir 56-bhog

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित बड़गांव में आयोजित तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का गुरुवार को भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन गांव के अति प्राचीन भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में ठाकुरजी को 56 भोग अर्पित किए गए। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। | Badgaon udaipur Annakut Mahotsav 2026

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/11/Annakut-Mahotsav-laxmi-narayan-ji-mandir-Badgaon-udaipur.mp4

अन्नकूट महोत्सव के तीसरे दिन भगवान लक्ष्मीनारायण का विशेष शृंगार कर मनमोहक आंगी सजाई गई। इसके बाद प्रभु को विविध पकवानों से सजे 56 भोग अर्पित किए गए। संध्याकाल में मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। | Badgaon udaipur Annakut Mahotsav 2026

बड़गांव में इस वर्ष तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को गांव के प्राचीन हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट आयोजन के साथ हुई। तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव के माध्यम से बड़गांव के श्रद्धालुओं ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट की। मंदिरों में पूजा-अर्चना, भोग, कीर्तन और आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version