Site icon AR Live News

उदयपुर में राणाप्रताप स्टेशन तक ही चलेगी ये ट्रेन, 1 माह के लिए यातायात रहेगा प्रभावित

udaipur rana-pratap-nagar-railway-station-woman-delivery-medical-team

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अजमेर मंडल के राणाप्रतापनगर–घोसुंडा एवं बेरछा–उदयपुर सिटी रेलखंड के बीच तकनीकी कार्य के चलते नवंबर और दिसंबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को रेगुलेट और रीशड्यूल किया जाएगा। | Udaipur train update

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है। | Udaipur train update

15 मिनट रेगुलेट: ट्रेन संख्या 20993 को अलग-अलग अवधि में घोसुंडा–भूपालसागर–करेरा, घोसुंडा–पान्डोली और घोसुंडा–फतेहनगर रेलखंडों पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

40 मिनट रीशड्यूल: ट्रेन संख्या 69244 चित्तौड़गढ़–असारवा 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version