Site icon AR Live News

फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में पट्टा वितरण की शुरुआत

Fatehnagar-Sanwad Municipality begins patta distribution

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में पट्टा वितरण की शुरुआत हो गई है। नगरपालिका अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रेया रौनक गर्ग ने राजेश कोठारी को नगरपालिका का पहला पट्टा सौंपा। | Fatehnagar Sanwad Municipality

इस दौरान फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने कहा कि आमजन को नगरपालिका से जुड़े कार्यों में सुविधा और पारदर्शिता उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। पात्र नागरिकों को नियमानुसार पट्टा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए नगरपालिका निरंतर प्रयासरत है। | Fatehnagar Sanwad Municipality Patta Distribution

पार्षद विकास लवटी, किशन गुर्जर, पार्षद राजेश चपलोत, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चपलोत, रौनक गर्ग एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। पहला पट्टा प्राप्त करने पर राजेश कोठारी ने नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। Fatehnagar Sanwad Municipality

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version