Site icon AR Live News

बड़गांव में ठाकुरजी को धराया अन्नकूट, चारभुजाजी मंदिर में 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया

Annakut Mahotsav at Charbhuja Ji Temple Badgaon Udaipur

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के वार्ड नंबर 1 बड़गांव में आयोजित तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव के तहत बुधवार को अति प्राचीन चारभुजाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। | Badgaon Annakut Mahotsav

महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीचारभुजानाथ को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। प्रभु ठाकुरजी की आकर्षक एवं मनमोहक आंगी सजाई गई। मंदिर में भगवान के विशेष शृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। संध्याकाल में मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कीर्तन और आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और धर्मप्रेमी पहुंचे। | Badgaon Annakut Mahotsav

बड़गांव में चल रहे तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव के अगले आयोजन के तहत गुरुवार, 19 नवंबर को लक्ष्मीनारायणजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, भोग आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version