Site icon AR Live News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत, 26 घायल

uttarakhand-bus-accident-gular-8-dead-26-injured

ऋषिकेश, एआर लाइव न्यूज। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर क्षेत्र के समीप हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। | Uttarakhand Bus Accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टिहरी गढ़वाल के गूलर क्षेत्र में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। | Uttarakhand Bus Accident

हादसे की सूचना मिलते ही निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF ब्यासी एवं ढालवाला की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य बचाव एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

प्रशासन और बचाव एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं

दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं रहीं। गहरी खाई में बस गिरने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। बचाव दलों ने समन्वय के साथ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version