‘हील विदाउट पिल’ सेमिनार में उपवास, सात्विक खान-पान और पंचतत्वों के संतुलन पर दिया जोर, वेलनेस रिट्रीट का पोस्टर विमोचित
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। नारायण सेवा संस्थान एवं समग्रम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सेवातीर्थ स्थित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेमिनार आयोजित हुआ। ‘हील विदाउट पिल – मास्टर योर हेल्थ’ विषयक सत्र में प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ एवं ओजस लाइफ के संस्थापक अतुल शाह ने स्वस्थ जीवन के प्राकृतिक सूत्र बताए। | narayan seva sansthan udaipur
अतुल शाह ने आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी पांच तत्वों का महत्व समझाते हुए उपवास, सात्विक भोजन, कच्चे आहार और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य अनुभवों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में गंभीर स्वास्थ्य चुनौती के बाद उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली का अध्ययन शुरू किया और 2016 में ओजस लाइफ की स्थापना की। | narayan seva sansthan udaipur
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सात दिवसीय वेलनेस रिट्रीट के पोस्टर का विमोचन
समापन पर अतुल शाह के मार्गदर्शन में उदयपुर में प्रस्तावित सात दिवसीय वेलनेस रिट्रीट के पोस्टर का विमोचन किया गया। अतिथियों ने संस्थान के नवनिर्मित भवन का अवलोकन कर उपचाररत रोगियों से भी संवाद किया। कार्यक्रम का संयोजन महिम जैन ने किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

