Site icon AR Live News

बड़गांव में अन्नकूट महोत्सव का आगाज, हनुमानजी को चढ़ाया 56 भोग

Badgaon Annakut Mahotsav 56 Bhog at Hanuman ji mandir

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के वार्ड नंबर 1 बड़गांव में तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमानजी को 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। | Badgaon udaipur Annakut Mahotsav 2026

अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत प्रातः गांव के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन से हुई। इसके बाद भगवान बालाजी का आकर्षक आंगी शृंगार किया गया। हनुमानजी को विभिन्न प्रकार के पकवानों का 56 भोग अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

संध्याकाल में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और आरती का आयोजन हुआ। आयोजन में बड़गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। | Annakut Mahotsav 2026 Badgaon udaipur

अन्नकूट दर्शन: शाम 4 बजे से

भोग आरती: शाम 6:15 बजे

प्रसाद वितरण: शाम 7 बजे से

अन्नकूट दर्शन: शाम 4 बजे से

भोग आरती: शाम 6:15 बजे

प्रसाद वितरण: शाम 7 बजे से

बड़गांव में लगातार तीन दिनों तक आयोजित होने वाला यह धार्मिक उत्सव क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version