Site icon AR Live News

उदयपुर पंचायत चुनाव: 20 नवंबर को दो केंद्रों पर होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर 2026 को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए उदयपुर जिला मुख्यालय पर दो प्रमुख मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की देखरेख में जिले की सभी 20 पंचायत समितियों के साथ जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना संपन्न कराई जाएगी। Udaipur Panchayat Election Counting on November 20

जिले की 590 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कुल 1611 मुख्य एवं सहायक मतदान केंद्रों से संबंधित चुनाव प्रक्रिया के बाद मतगणना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रत्येक पंचायत समिति की मतगणना दो राउंड में पूरी की जाएगी। Udaipur Panchayat Election Counting on November 20

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में इन 5 पंचायत समितियों की होगी मतगणना

इसी विद्यालय के प्राचार्य कक्ष और एक अतिरिक्त कक्ष में जिला परिषद चुनाव के डाक मतपत्रों की गिनती तथा परिणाम संकलन का कार्य किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

गेट नंबर 1: संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के गणन अभिकर्ताओं (काउंटिंग एजेंट) तथा मीडिया कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 2: रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), गणना स्टाफ और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्मिक प्रवेश करेंगे। यहां कार्मिक प्रकोष्ठ का काउंटर भी स्थापित रहेगा। गणन अभिकर्ताओं की पहचान के लिए फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

जिला परिषद के गणन अभिकर्ताओं के लिए पीले रंग का और पंचायत समिति सदस्य के अभिकर्ताओं के लिए नीले रंग का पास निर्धारित किया गया है। पंचायत समिति सदस्य के प्रत्येक वार्ड की गणना एक ही टेबल पर होगी। इसलिए प्रत्येक प्रत्याशी केवल एक गणन अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार मतगणना की शुरुआत सबसे पहले डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती से होगी। इसके बाद स्ट्रांग रूम से संबंधित मतदान केंद्र की कंट्रोल यूनिट (सीयू) मतगणना टेबल पर लाई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायक तैनात रहेंगे। ये कार्मिक जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के परिणाम साथ-साथ दर्ज करेंगे। मतगणना के दौरान जिस वार्ड की गिनती चल रही होगी, केवल उसी वार्ड से संबंधित गणन अभिकर्ताओं को कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी।

मतगणना कार्य में नियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए 17 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे सुखाड़िया रंगमंच (टाउन हॉल), उदयपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा के निर्देशन में होने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 ईवीएम मशीनों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version