Site icon AR Live News

उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि शर्मा को प्रतिष्ठित FICS फेलोशिप

udaipur-geetanjali-hospital-dr-rishi-sharma-fics-fellowship

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। श्वसन रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को प्रतिष्ठित FICS (फेलो ऑफ द इंडियन चेस्ट सोसायटी) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय श्वसन रोग सम्मेलन नैपकॉन-2026 के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। Dr Rishi Sharma FICS Fellowship

डॉ. ऋषि कुमार शर्मा वर्तमान में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले 17 वर्षों से श्वसन संबंधी बीमारियों के निदान और उपचार के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।

इंडियन चेस्ट सोसायटी देश में श्वसन रोग विशेषज्ञों की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है। इसकी FICS फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने और रेस्पिरेटरी मेडिसिन के प्रति समर्पण दिखाने वाले चिकित्सकों को प्रदान की जाती है।

चिकित्सा सेवाओं के साथ डॉ. शर्मा चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सकों के प्रशिक्षण और आमजन में श्वसन रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने डॉ. शर्मा को बधाई देते हुए इसे उदयपुर के चिकित्सा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Exit mobile version