Site icon AR Live News

चोर ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़ रहे थे, अचानक पुलिस आ गयी, भागे बदमाश

udaipur-fatehnagar-jewellers-shop-theft-attempt-fatehnagar-police-reached-cctv-futej

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के फतहनगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर गुरूवार रात बदमाशों ने ज्वैलरी की दुकान शिवम ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास किया, बदमाश ज्वैलरी शॉप के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास ही कर रहे थे कि तभी अचानक पुलिस आ गयी। पुलिस की गाड़ी देख घबराए बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस किसी भी चोर को पकड़ नहीं पायी। चोरी की कोशिश का पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। | Udaipur Fatanagar Jewellery Shop Theft Attempt

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261113-WA0006.mp4

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर स्थित शिवम ज्वेलर्स पर शुक्रवार तड़के करीब 2:47 बजे छह बदमाश पहुंचे थे। सभी बदमाश औजारों की मदद से दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाजार में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गई। | Udaipur Fatehnagar Jewellery Shop Theft Attempt

पुलिस वाहन को आता देख एक बदमाश बाजार की तरफ भागा, जबकि अन्य बदमाश दुकान के पीछे की गली में फरार हो गए। पुलिस ने वाहन से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की गश्त को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पुलिस पहुंचने से ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी टल गई। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों के मौके से फरार होने पर सवाल उठाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वाहन बदमाशों के पीछे पहुंचा था। यदि जवान तत्काल वाहन से उतरकर आसपास की गलियों में पीछा करते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।

चोरी के प्रयास की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version