Site icon AR Live News

पित्त की नली में गंभीर चोट के दो जटिल मामलों का गीतांजलि हॉस्पिटल में सफल उपचार

udaipur-geetanjali-hospital-bile-duct-injury-surgery

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में पित्त की मुख्य नली (बाइल डक्ट) में गंभीर चोट के दो जटिल मामलों का सफल उपचार किया गया। दोनों मरीजों की पूर्व में अन्य अस्पतालों में गॉलब्लैडर (पित्ताशय) की पथरी की दूरबीन से सर्जरी हुई थी। इसके बाद पित्त की नली में चोट और पेट में पित्त का रिसाव होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थीं। | Udaipur Geetanjali Hospital

गीतांजलि हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रो, लिवर एवं HPB सर्जन डॉ. हेमंत जैन ने दोनों मरीजों की जटिल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की। ऑपरेशन का उद्देश्य पित्त के प्रवाह को दोबारा सामान्य करना और भविष्य की जटिलताओं को रोकना था। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अनुश जैन और उनकी टीम ने भी सर्जरी में सहयोग किया। उपचार के बाद दोनों मरीजों की स्थिति संतोषजनक है और वे स्वस्थ हैं।

डॉ. हेमंत जैन के अनुसार, गॉलब्लैडर की सर्जरी के दौरान गंभीर सूजन, संक्रमण या आसपास के अंगों से चिपकाव होने पर पित्त की मुख्य नली में चोट लग सकती है। इससे पित्त का रिसाव, पीलिया और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि गॉलब्लैडर की पथरी को नजरअंदाज न करें और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार करवाएं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version