Site icon AR Live News

राजस्थान मौसम अपडेट: 14 और 15 नवंबर को कुछ भागों में बारिश के आसार

imd jaipur rajasthan weather forecast

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, 16 नवंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। | Rajasthan Weather Update Rain Alert

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। | Rajasthan Weather Update Rain Alert

15 नवंबर को शेखावाटी और उत्तरी बीकानेर में बूंदाबांदी

15 नवंबर को मौसम में बदलाव का असर बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि, राजस्थान के शेष अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। इससे प्रदेश में सर्दी का दौर तेज होने के आसार हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version