Site icon AR Live News

एसीबी ट्रैप: डॉक्टर एक हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Dungarpur PHC Doctor ACB Bribe Arrest

डूंगरपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को डूंगरपुर जिले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) झौथरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीत परमार को 1000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर ने मारपीट के मामले में मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) बनाने की एवज में रिश्वत मांगी। | Dungarpur PHC Doctor ACB Bribe Arrest

ACB के अनुसार, परिवादी ने डूंगरपुर इकाई में शिकायत दी थी कि मारपीट की घटना को लेकर चौरासी थाने में दर्ज FIR के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने MLC बनवाने के लिए तहरीर दी थी। इसी सिलसिले में परिवादी PHC झौथरी पहुंचा, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीत परमार ने जांचें लिखकर डूंगरपुर से करवाने के लिए कहा।

आरोप है कि MLC बनाने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोपी ने 2,000 रुपए लेने पर सहमति जताई। सत्यापन के दौरान ही आरोपी डॉक्टर ने परिवादी से 1 हजार रूपए वसूल लिए।

गुरुवार को उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में डूंगरपुर ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इसमें डॉ. अमीत परमार को 1000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version