Site icon AR Live News

पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने दो भाइयों ने की युवक की हत्या

udaipur crime news man-murder in-savina

udaipur crime news man-murder in-savina

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के धोल की पाटी में सोमवार रात थप्पड़ मारने की मामूली बात ने खूनी रूप ले लिया। पिता को थप्पड़ मारने से नाराज दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 35 वर्षीय युवक अर्जुन लोहार (35), पुत्र मीठालाल लोहार की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर हथियारों से हमला किया और सिर पर गंभीर वार किए। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। | Udaipur Murder Case | Udaipur Crime News

सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार धोल की पाटी स्थित काइन हाउस के पास रहने वाले अर्जुन लोहार (35) पुत्र मीठालाल लोहार की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने देर रात संभावित ठिकानों पर दबिश देकर हत्या में शामिल छह लोगों को डिटेन किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में धोल की पाटी निवासी ओंकार लोहार, उसके दो बेटे (अर्जुन और 17 वर्षीय नाबालिग), दिनेश लोहार, राहुल सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन लोहार सोमवार को मां को लेने उसके घर से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर उसके भाई के घर गया था। भाई के घर के पास उसकी ओंकार लोहार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने ओंकार को थप्पड़ मार दिया। मौके पर पहुंचे अर्जुन के भाई मांगीलाल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और अर्जुन को घर भेज दिया।

बताया गया कि ओंकार ने घर पहुंचकर अपने बेटों को थप्पड़ मारने की बात बताई। इससे गुस्साए दोनों भाइयों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन पर हमला करने की योजना बनाई। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद आरोपी अर्जुन के घर पहुंचे और अंदर घुसकर उस पर हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से अर्जुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version